{"_id":"57f294ab4f1c1bc33226fae2","slug":"sdm-suffer-the-student-s-statement-senior-students-hostage-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने लिए पीड़ित छात्र के बयान, सीनियर छात्रों ने बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने लिए पीड़ित छात्र के बयान, सीनियर छात्रों ने बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
रैगिंग
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में बीटेक छात्र से रैगिंग मामले में परिजनों ने सोमवार को सोमवार को थाने में न्यायिक अधिकारी के बेटे समेत 12 सीनियर छात्रों की लिखित शिकायत की।
विज्ञापन
इधर, मामले की जांच के लिए एसडीएम राजेश सिंह और सीओ डॉ. अरुण कुमार सिंह नॉलेज पार्क थाने पहुंचे। दोनों ने पीड़ित व उसके परिजनों से बात की। कानपुर के तिलकनगर निवासी बीटेक छात्र ने बताया कि एक न्यायिक अधिकारी के बेटे ने अपने एक साथी के साथ पहले उसे हॉस्टल की आठवीं मंजिल पर बुलाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
फिर कॉल कर दस और सीनियर छात्रों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसकी पिटाई की। इस दौरान सीनियर मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करते रहे और उसे पीटते रहे। आरोपियों ने शिकायत करने पर पिटाई की क्लिपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दी।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि डर के कारण उनके बेटा हॉस्टल से निकल आया और उसके बड़े भाई के दोस्तों ने उसकी मदद की। पीड़ित छात्र की मां ने बताया कि वह निजी स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाई के लिए ग्रेटर नोएडा भेजा है। चार आरोपियों के नाम उन्हें पता है और आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ भी उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है।
उन्होंने बताया कि हॉस्टल की घटना के बाद उनके बेटे ने हॉस्टल को छोड़ दिया है। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने हॉस्टल जाकर घटना की पड़ताल की। उनका कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।