फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   schools bus dumper accident and youth died in accident

स्कूल बस बचाने के चक्कर में हादसा, डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 10 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 10 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
schools bus dumper accident and youth died in accident
- फोटो : symbolic

कस्बा तावड़ू-बावला बाईपास सोहना-रेवाड़ी पर हाईवा डंपर की चपेट में आने के कारण एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। घटना के बाद वाहन चालक अपने वाहन को घटना स्थल पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव व वाहनों को कब्जें में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शैकुल पुत्र  रज्जू जाति मियां वार्ड नंबर 9 पटेल नगर पाघा थाना तावडू बावला बाईपास पर फल की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बुधवार सुबह हर रोज की भांति शैकुल बावला चौक पर रेहड़ी  लगाकर खड़ा हुआ था। उसी दौरान बावला सड़क से बच्चों को लेकर आ रहीं स्वामी विवेकांनद निजी स्कूल की बस अचानक मुय सड़क पर आ गई।
विज्ञापन


जिसे बचाने के चक्कर में पटरी के साथ खड़े शैकुल को ड़पर के अज्ञात चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शैकुल की घटना स्थल पर दर्दनाक तरीके  से मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक व हाईवा डंपर के अज्ञात चालक घटना स्थल पर अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याक्षदर्शी हामिद, जुबैर आदि लोगों ने बताया की घटना के बाद स्कूल बस में बैठे छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। डर व भय के चलते बच्चें इधर उधर घरों की और भागने  लगे। उन्होंने बताया की हादसा इतना दर्दनाक था की मृतक युवक का शरीर बुरी तरह कुचल गया।


पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर अज्ञात चालकों की तलाश शुरू कर दी है और शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया है। समाचार लिखे  जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed