{"_id":"1453cca61b59f073b7709d1850c83b7f","slug":"schoolgirl-kidnapped-in-the-car-thrown-on-gt-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को कार में अगवा कर जीटी रोड पर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को कार में अगवा कर जीटी रोड पर फेंका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं की छात्रा (16) को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में अगवा करने और बेहोशी की हालत में जीटी रोड पर फेंकने का मामला सामने आया है। आरोप सीबीआईकर्मी के 14 वर्षीय बेटे और उसके चार दोस्तों पर लगा है।
विज्ञापन
नौंवी के छात्र बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। परिजन गैंगरेप की आशंका जता रहे हैं वहीं, पुलिस इसे छेड़खानी बता रही है। छात्रा गायब होने के साढ़े सात घंटे बाद लालकुआं के पास मिली।
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़खानी और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
छात्रा ने बताया कि 27 मार्च सुबह 11 बजे वह साइबर कैफे जा रही थी। पार्क के पास पड़ोस में रहने वाले सीबीआई कर्मी के बेेटे ने उसका रास्ता रोक लिया और बातें करने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान उसने कॉल कर चार और दोस्तों को बुला लिया। फिर नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे बेहोशी छाने पर उसे एक अज्ञात मकान में ले गए। वहां सीबीआई कर्मी के बेटे ने उससे छेड़खानी की तो उसने चांटा मार दिया।
इससे नाराज होकर उसने और दोस्तों ने उसे खूब पीटा। परिजनों से बताने पर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
छात्रा के पिता ने बताया कि दो घंटे बाद भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तो खोजबीन शुरू की। शाम छह बजे छात्रा जीटी रोड किनारे लाल कुआं स्थित शंकर विहार कालोनी के बाहर एक मंदिर में बेहोश पड़ी मिली।
परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर, गर्दन, कमर और पीठ पर मारपीट के निशान हैं। 28 मार्च को अस्पताल से छात्रा को छुट्टी दी गई। आरोपी की धमकी से बेटी सदमे में थी।
उसने 29 मार्च की रात आपबीती सुनाई,जिसके बाद सोमवार सुबह थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने अंदेशा जताया है कि बेटी के साथ रेप भी किया गया है।
आरोपी बोला- मैं बेकुसूर
सीबीआई कर्मी के बेटे ने खुद को बेकुसूर बताकर छात्रा के परिजनों पर बेवजह फंसाने का आरोप लगाया है। एसओ हरिदयाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट में अगर रेप की पुष्टि हुई तो रिपोर्ट में रेप की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।