फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school girl molested in moving bus in noida

चलती स्कूल बस में आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़, मुंह पर कोट डाल पीटा

Sat, 09 Dec 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 09 Dec 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
school girl molested in moving bus in noida
- फोटो : डेमो फोटो

निजी स्कूल की चलती बस में आठवीं की एक 13 वर्षीय छात्रा संग साथी छात्र द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी छात्र ने उसके मुंह पर कोट डालकर पिटाई भी की। बस में मौजूद साथी छात्रों और बस चालक ने पीड़ित छात्रा को बचाया। मामले में छात्रा के पिता ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ की ये वारदात सेक्टर-33 स्थित एसीसी कॉवेंट स्कूल की बस में हुई है। पीड़ित आठवीं कक्षा की छात्रा सदरपुर में परिवार केसाथ रहती है। उसके पिता डॉक्टर हैं। आरोपी छात्र भी आठवीं कक्षा में दूसरे सेक्शन में पढ़ता है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर दोनों स्कूल बस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी छात्र ने छात्रा संग छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी छात्र ने उसके मुंह पर कोट डाल दिया और उसकी पिटाई करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उसने छात्रा को शांत कराने के लिए उसका मुंह दबाने का भी प्रयास किया। बस में सवार अन्य छात्रों और ड्राइवर के बीच-बचाव करने पर आरोपी छात्र ने छात्रा को छोड़ा। आरोपी छात्र सदरपुर के सोम बाजार के पास बस से उतर गया।

सरेराह युवती से की छेड़छाड़

school girl molested in moving bus in noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

पीड़ित छात्रा डरी-सहमी घर पहुंची और मां के पूछने पर पूरी कहानी बता दी। इसकेबाद उसके पिता ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है। थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अवनीश दीक्षित के अनुसार शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी बिन्दुओं से मामले की जांच की जा रही है।

निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से भी सरेराह छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार हाजीपुर गांव में किराए पर रहने वाली युवती एक निजी कंपनी में काम करती है। बृहस्पतिवार रात कंपनी से घर लौटते वक्त गांव के पास ही एक युवक ने सरेराह उसका हाथ पकड़ लिया।

इसके बाद आरोपी पीड़िता से अश्लील हरकत करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास केलोग जमा होने लगे, जिससे डर कर आरोपी फरार हो गया। मामले में युवती ने थाना सेक्टर-39 में शिकायत दी है। युवती के अनुसार वह आरोपी युवक को नहीं जानती है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed