फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sandeep's murder plot was hatched in prison

खुलासाः जेल में रची गई थी गैंगस्टर के मर्डर की साजिश

Sun, 23 Feb 2014 02:53 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 23 Feb 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sandeep's murder plot was hatched in prison

संदीप गुर्जर हत्याकांड मामले में गुड़गांव पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक जीता गैंग के सदस्यों ने भोंडसी जेल के अंदर ही संदीप की हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी कोर्ट में जीता गुर्जर की गोली मारकर हुई हत्या में संदीप पर मुखबिरी करने का शक था। इसे लेकर जीता गैंग के सदस्यों ने जीता के साले के साथ मिलकर पूरी योजना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में जीता गैंग के तीन सदस्यों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: जीता गैंग के संदीप गुर्जर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को डीसीपी (क्राइम) विवेक शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को हेलीमंडी में डीएवी स्कूल के पास बदमाशों ने संदीप गुर्जर की हत्या कर लाश को खाली खेत में फेंक दिया था। इस मामले में संदीप के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस रूपेश और उसके दूसरे साथियों की छानबीन कर रही थी।


पुलिस के अनुसार रूपेश ने पूछताछ में बताया कि जेल में बंद जीता गैंग के तीन गुर्गों के साथ मिलकर उन्होंने हत्या की साजिश को अंजाम दिया था। इनमें संदीप उर्फ डब्बू, रोहित उर्फ कालिया और महावीर उर्फ लाला ने पूरी साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी संगीन मामलों में भोंडसी जेल में सजा काट रहे हैं जहां से ही उन्होंने पूरी योजना तैयार की थी।

पढ़ें: क्या है कुख्यात जीता गुर्जर की हत्या का राज?

पुरानी रंजिश बनी हत्या का कारण
पुलिस रिमांड में जीता गैंग के सदस्यों ने खुलासा किया है कि खजुरी निवासी प्रदीप सिकारा और जीता गुर्जर की पुरानी रंजिश चल रही थी। जेल में दोनों का कई बार झगड़ा हो गया था। प्रदीप के बाहर आने के बाद उसने जीता को मारने की धमकी दी थी। उसी मुताबिक उसने रेवाड़ी कोर्ट में उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed