फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sales executive of an ad agency got murdered in subhash place

सेल्स एक्जीक्यूटिव की गोली मारकर हत्या

Fri, 06 Jun 2014 01:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jun 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
sales executive of an ad agency got murdered in subhash place
दिल्ली के सुभाष प्लेस में बृहस्पतिवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के सामने एड कंपनी के फील्ड एग्जीक्यूटिव की गोली मारकर हत्या कर दी। सुभाष प्लेस थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके जांच कर रही है।
विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस शुरुआती जांच में आपसी रंजिश में हत्या की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश ओबराय (55) पत्नी रजनी व छोटे बेटे जतिन के साथ रोहिणी सेक्टर 15 स्थित एमआईजी फ्लैट में रहते थे। उनका बड़ा बेटा रोहित चंडीगढ़ में काम करता है।
विज्ञापन


ओमप्रकाश पीतमपुरा स्थित होर्डिंग लगाने वाली एक एड कंपनी में फील्ड एग्जीक्यूटिव थे। सुबह वे ऑफिस से चेक लेकर रानी बाग स्थित निजी बैंक में जमा करने के लिए पहुंचे। ऑटो से उतरते ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सीने में एक गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऑटो चालक ने भाग रहे एक बदमाश की शर्ट का कॉलर पकड़ लिया। यह देखकर दूसरे बदमाश ने उस पर भी गोली चला दी, लेकिन वह बच गया। ऑटो चालक ने जख्मी ओमप्रकाश को महावीर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि बदमाशों ने ओमप्रकाश से बैग छीनने की कोशिश की होगी और विरोध करने पर उन्होंने गोली मार दी। लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाशों ने बाइक से उतरते ही ओमप्रकाश पर गोली चला दी।


इससे पुलिस आपसी रंजिश को लेकर परिजनों और साथी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। इसके अलावा इलाके के कुछ बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed