{"_id":"5a15827b4f1c1bc1678bd03f","slug":"saint-caught-who-did-fraud-on-the-name-of-black-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
saint
- फोटो : सुदर्शन झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंत्र-मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बाबा को सेक्टर-40 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गहने भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-40 थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्यूप्रेशर, तंत्र-मंत्र, आयुर्वेद व योग शक्ति के जरिए इलाज करने वाले एक बाबा ने उनसे लाखों रुपये के गहने व नकदी ठग ली है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को राम दरबार, हनुमान वाटिका, रामलीला ग्राउंड नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान ओम बिंदुदास के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन सोने की अंगुठियां व एक सोने का सिक्का बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।