{"_id":"f89e597651dabc28733e283494e260fe","slug":"rung-soldier-killed-fallen-man-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने डंडा मारा, ट्रेन से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने डंडा मारा, ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Sun, 25 May 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर राम विहार, लोनी निवासी दुर्गेश राय (25) की मौत हो गई। साथियों का आरोप है कि प्लेटफार्म पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने गेट पर खड़े दुर्गेश को डंडा मार दिया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से समस्तीपुर बिहार निवासी दुर्गेश पत्नी मनीषा और दो बच्चों के साथ लोनी में रहता था। वह लक्ष्मीनगर दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह शामली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ।
विज्ञापन
दुर्गेश के साथ उसके कुछ सहकर्मी भी थे। 8:45 बजे ट्रेन शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दुर्गेश ट्रेन के गेट पर खड़ा था। आरोप है कि नीचे प्लेटफॉर्म पर खड़े पुलिसकर्मी ने गेट से अंदर करने के लिए दुर्गेश को डंडा मार दिया। इससे दुर्गेश प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच की जगह से पटरी पर पहुंच गया।
विज्ञापन
ट्रेेन की चपेट में आकर उसका एक हाथ व पैर कटकर अलग हो गया। दुर्गेश के साथियों ने पुलिस की मदद सेे उसे जीटीबी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान करीब 3 बजे मौत हो गई।