{"_id":"b07a5684a6d7d4387069ba3f05a7addf","slug":"rubber-company-employee-robbed-by-seven-and-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबर कंपनी के कर्मचारी से साढ़े सात लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रबर कंपनी के कर्मचारी से साढ़े सात लाख की लूट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 04 May 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
नोएडा की रबड़ कंपनी के कर्मचारी से शनिवार को दिन दहाड़े साढ़े सात लाख रुपये लूट लिए गए। बाइक सवार बदमाशों ने विरोध करने पर कर्मचारी को चाकू से जख्मी करने की कोशिश की और रुपये से भरा बैग तथा मोबाइल लेकर निकल भागे। हिंडन नदी के पास हुई वारदात से सनसनी फैल गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
दिल्ली के प्रीत विहार निवासी पवन कुमार जैन नोएडा सेक्टर -5 में मारुति टेक्नो रबड़ प्राइवेट लिमिटेड नामक रबड़ फैक्ट्री चलाते हैं। करीब सात साल से कंपनी में काम कर रहा गीता कालोनी दिल्ली निवासी नीरज कुमार शनिवार दोपहर करीब दो बजे शाहदरा से साढ़े सात लाख रुपये लेकर निकला।
विज्ञापन
उसे रुपये गाजियाबाद में नेहरू नगर स्थित एक कंपनी के ऑफिस पहुंचाना था। करीब तीन बजे वह हिंडन पुल के पास पहुंचा ही था कि लाल पल्सर पर आए दो बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली।
विज्ञापन
बदमाशों ने नीरज की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। दूसरे बदमाश ने चाकू निकाल लिया। बदमाशों ने नीरज से रुपयों से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया। नीरज ने विरोध करना चाहा तो बदमाश ने उसके बाएं हाथ पर चाकू से वार किया।
हालांकि चाकू शर्ट पर लगा जिससे नीरज घायल नहीं हुआ। लूटपाट कर बदमाश उसकी बाइक की चाबी लेकर निकल भागे। घबराए नीरज ने आसपास के लोगों से मोबाइल मांग कर फैक्ट्री मालिक पवन को जानकारी दी।
शाम करीब चार बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी शिवहरि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में चेकिंग कराई जा रही है।
तीन घंटे तक बंद कमरे में हुई पूछताछ
घटना को फर्जी करार देने में जुटी पुलिस पीड़ित नीरज से ही साहिबाबाद थाने के एक बंद कमरे में तीन घंटे तक पूछताछ करती रही। इतना ही नहीं पीड़ित को दो बार घटनास्थल पर भी ले जाया गया। नीरज ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे फोन करने के लिए मोबाइल तक नहीं दिया। साइकिल पर आए एक बुजुर्ग से फोन मांगकर उससे काल की।
चौकी से मात्र 100 मीटर दूरी पर वारदात
पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है हिंडन चौकी घटनास्थल से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है। रोड पार करते ही बनी चौकी पर हमेशा पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मगर पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं हुई।