{"_id":"3c394fc6b6479441aaf3ce0dc8836dde","slug":"rto-bogus-documents-found-on-the-driver-s-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में फर्जी कागजात पर पाई ड्राइवर की नौकरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीओ में फर्जी कागजात पर पाई ड्राइवर की नौकरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग में कानपुर केयुवक ने फर्जी कागजात के आधार पर नौकरी प्राप्त कर ली। शिकायत मिलने पर शासन ने विभागीय और विजिलेंस जांच कराई। दोनों में डाक्यूमेंट फर्जी होने के आरोप सही पाए गए। आरोपी पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि 2010 में परिवहन विभाग में चालकों की भर्ती निकली थीं। इसमें कानपुर के यशोदानगर निवासी राहुल ने चालक के लिए आवेदन किया था। उसका चयन इस पद पर कर लिया गया।
विज्ञापन
मौजूदा समय में वह नोएडा में प्रवर्तन विभाग में तैनात है। राहुल पर शैक्षिक और चालक प्रशिक्षण में फर्जीवाड़ा करने का आरोप 2013 में ंलगाया गया। शिकायत के बाद हुई विजिीलेंस जांच में उसके डाक्यूमेंट के फर्जी होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद विभागीय जांच कराने का निर्णय लिया गया। जांच अधिकारी रहे आरटीओ ने बताया कि उसके शैक्षिक कागजात की संबंधित बोर्ड और विद्यालय से पुष्टि नहीं हो पाई।
फर्जी कागजात पर नौकरी पाने के आरोप जांच में सही मिले। इसकेबाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन आयुक्त से अनुमति मांगी गई है।