{"_id":"d69109858704a34c13a6fc1bb86ff593","slug":"rti-activist-denied-from-lodging-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी से डरे RTI एक्टिविस्ट ने नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकी से डरे RTI एक्टिविस्ट ने नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 09 May 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की धमकी से डरे आरटीआई कार्यकर्ता अनूप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी सूचना में उन्होंने बताया कि वह उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामला बढ़ाना नहीं चाहते। उनके आग्रह पर पुलिस ने भी मामला दर्ज नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: ‘शांत बैठो... वरना फिर से करेंगे वही वाला हाल’
दरअसल आरटीआई के जरिये जानकारी मांगने पर अनूप सिंह का पिछले साल 13 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था और उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गई थीं।
बाद में मरा हुआ समझकर फेंक दिया गया था। वह किसी तरह बच गए। उस घटना के छह माह बाद आज भी अनूप दहशत में हैं।
यह भी पढ़ें: कनावनी कांड: चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
विज्ञापन
इसके अलावा दो दिन पहले फिर से हुए हमले के प्रयास से अनूप बुरी तरह डरे हुए हैं। उनसे फोन पर जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले को बढ़ाना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
वह पहले ही बहुत कुछ भुगत चुके हैं और यह भी देख चुके हैं कि आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई थी। इसलिए वह इस मामले को अब यहीं पर खत्म कर देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है।