फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs one lakh in cash and a mobile wardrobe theft

एक लाख रूपये की नकदी व मोबाइल अलमारी से चोरी

Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 14 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rs one lakh in cash and a mobile wardrobe theft
चोरी - फोटो : demo

रोडी-क्रेशर सप्लाई करने वाले व्यवसायी के कार्यालय में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक लाख 15 हजार रुपये व मोबाईल चोरी कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


इस व्यवसायी ने पुलिस चौकी सिटी में इस चोरी की घटना की शिकायत दर्ज करवा दी है। ओल्ड गुड़गांव-अलवर रोड पर बघौला गांव के जहीर ने अपना जहीर खान ट्रांसर्पोट एंड़ कंशट्रक्शन कंपनी के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है।
विज्ञापन


जहीर दिल्ली,गुड़गांव-नोएड़ा में भवन निर्माण सामग्री की सप्लाई का काम करता है। चुंकि ईद पर गाडियों के मालिकों को भाड़ा देना था। 

इसीलिए उसने 11 सितंबर को एक लाख 15 हजार रुपये अपने कार्यालय में रखी गोदरेज की अलमारी में रख दिए।11 सितंबर की रात्रि को जहीर के कार्यालय के गेट की चिटकनी खुली रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके कार्यालय में रात्रि को ही प्रवेश कर उसकी गोदरेज की अलमारी का लाँक तोड़कर उसमें रखे एक लाख 15 हजार रुपये तथा एक मोबाईल जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये है आसानी से चोरी कर फरार हो गए।

सुबह जब जहीर ने अपने आफिस की अलमारी को खुला देखा तो उसकी आखें फटी की फटी रह गई। अलमारी में देखा तो उसमें रखे रुपये गायब थे जहीर  ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। 


जहीर के कार्यालय पर हुई चोरी की शिकायत मिल गई है। इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद जो भी अज्ञात चोर हैं उनकी पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। -सुरेश पाल, पुलिस चौकी सिटी इंचार्ज, फिरोजपुर झिरका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed