फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roderej beaten the keeper's son, bike and mobile rob him of

रोडरेज में दरोगा के बेटे को पीटा, बाइक और मोबाइल लूटने का आरोप

Mon, 03 Oct 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
Roderej beaten the keeper's son, bike and mobile rob him of
पुलिस - फोटो : Demo Pic

एनएच तीन स्थित डीएवी कॉलेज के सामने रोडरेज की एक घटना में कार सवार लोगों ने एक दरोगा के बेटे को जमकर पीटा। उसकी बाइक छीन ली। बाद में उसे वापस कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार एसजीएम नगर में रहने वाले एक दरोगा का बेटा सद्दाम हुसैन एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी बाइक से एनआईटी दो जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह डीएवी कॉलेज के सामने पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार बाइक के बराबर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़बड़ाहट में सद्दाम बाइक लेकर गिर गया। उसने जब कार सवारों का विरोध किया तो कार में बैठे लोग बाहर निकल आए और उसकी जमकर पिटाई की। उसकी बाइक, पर्स और मोबाइल छीन लिया। बाद में उसे वापस कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed