फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery with Sub-Inspector of delhi police , beaten by helmet

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर से लूट, हेलमेट से पिटाई

Sat, 23 Apr 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Apr 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
robbery with Sub-Inspector of delhi police , beaten by helmet

खजूरी खास इलाके में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की हेलमेट से पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश पीड़ित का पर्स लेकर फरार हो गए, जिसमें नगदी और पहचान पत्र थे।

विज्ञापन


एएसआई के बयान पर पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यशवीर सिंह (58) सपरिवार पश्चिम विहार इलाके में रहता है। वह दिल्ली पुलिस में बतौर एएसआई उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर थाने में कार्यरत है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर की ओर जा रहा था। वजीराबाद रोड नानकसर लालबत्ती पर वह बाइक रोककर फोन पर बात करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गाल पर मारा थप्पड़ फिर हेलमेट से ताबड़तोड़ हमला

robbery with Sub-Inspector of delhi police , beaten by helmet

इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे। एक युवक ने एएसआई के हाथ से फोन छीनने की कोशिश की, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर दूसरे बदमाश ने उसके गाल पर एक थप्पड़ मारा और फिर तीसरे बदमाश ने बाइक पर रखा हेलमेट उठाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इसी दौरान एक बदमाश ने उसके जेब से पर्स निकाल लिया और सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

यशवीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बदमाशों ने उसका पर्स लूटा है, जिसमें पांच सौ रुपये नगद और पहचान पत्र था। पुलिस हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed