{"_id":"57950cb74f1c1bc148c4d46c","slug":"robbery-and-murder-case-revealing-the-day-of-incident-extracted-rs-80","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद हत्या मामले में खुलासा, वारदात के दिन निकाले गए 80 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के बाद हत्या मामले में खुलासा, वारदात के दिन निकाले गए 80 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के बाद हुई इंजीनियर शैलेंद्र की हत्या मामले में परिजनों ने खुलासा किया है कि उसके एटीएम कार्ड से वारदात की रात दो बार में 40-40 हजार रुपये निकाले गए थे।
विज्ञापन
ऐसे में लूट के विरोध पर हत्या की बात पुख्ता होती है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि इंजीनियर के सिर पर वार कर हत्या की गई है। शनिवार सुबह सेक्टर-62 स्थित पीर रोड पर मुरादाबाद के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेंद्र रोहिल्ला का शव मिला था।
विज्ञापन
शैलेंद्र सेक्टर-62 स्थित एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह घर जाने के लिए ऑफिस से निकल गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद परिजनों ने कयास लगाया कि उनसे लूटपाट की गई और विरोध पर मौत के घाट उतार दिया गया। शैलेंद्र के रिश्तेदार नवीन ने बताया कि उनके पास से पर्स और मोबाइल गायब है जिसे बदमाशों ने लूट लिया होगा।
शैलेंद्र के एटीएम से शुक्रवार रात दो बार 40-40 हजार रुपए भी निकाले गए हैं। एसएचओ सेक्टर-58 जहीर खां का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।