{"_id":"c5ec574c47a23739acee3e880f871217","slug":"robbers-to-the-police-every-ckaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे ने पुलिस को खूब छकाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे ने पुलिस को खूब छकाया
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरे बाजार किशोर से पांच हजार रुपये छीनकर भाग रहे बदमाश ने पकड़े जाने के बाद थाने में जमकर हंगामा किया। वह थाने के पीछे तालाब में कूद गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी उसे बाहर निकलने के लिए कहते रहे, लेकिन वह वहां खड़े वाहनों के बीच छिप गया। पुलिस कर्मियों ने तालाब को चारों ओर से घेर लिया तथा उसे डरा धमका कर बाहर निकाला। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पूजा कॉलोनी निवासी मुन्ना 16 पुत्र जाहिद कॉलोनी में ही किराने की दुकान चलाता है। सोमवार दोपहर 12 बजे वह कस्बे के नए बाजार में दुकान के लिए नमकीन आदि सामान खरीदने गया था।
विज्ञापन
वहां एक बदमाश ने उससे पांच हजार रुपये छीन लिए तथा भागने लगा। किशोर के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दबोच लिया तथा जमकर धुनाई करने के बाद थाने ले जाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने उसे मुंशी के कमरे में बैठा दिया। मगर मौका मिलते ही वह कमरे से निकल भागा तथा थाने के पीछे बने तालाब में कूद गया। वह वहां पानी में डूबे खडे़ लावारिस वाहनों के बीच जाकर छिप गया।
पुलिस कर्मियों ने तालाब को चारों से घेरकर उसे गोली मारने की धमकी दी तब जाकर वह बाहर निकला। उसकी जेब से ब्लेड के दर्जनों टुकड़े और 1700 रुपये मिले हैं। आरोपी ने अपना नाम आशू निवासी रामपुर बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।