फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbers reach upto strong room of bank but fail to break lock

बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे सेंधमार, लॉकर नहीं खोल सके चोर

Mon, 05 Sep 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 09:45 AM IST
विज्ञापन
robbers reach upto strong room of bank but fail to break lock
लूट

सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की पाली शाखा में सेंधमारों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। बैंक की बाहरी दीवार तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर लॉकर नहीं खोल सके। खोलने की कवायद में लॉकर का हैंडल टूट गया।

विज्ञापन


बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की हरकत रिकॉर्ड नहीं हो सकी, क्योंकि चोरों ने बिजली काट दी थी। चोरों का सुराग लगाने के लिए फोरेंसिक टीम, साइबर सेल सहित सेक्टर-55 थाने की पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विजय यादव के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम तक काम हुआ था। शुक्रवार सुबह कर्मचारी बैंक में पहुंचे, तो स्ट्रांग रूम का दरवाजा टूटा हुआ पाया। अंदर लॉकर का हैंडल टूटा पड़ा था, तुरंत ही पुलिस और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि चोर बाहर से शौचालय की दीवार काटकर बैंक के अंदर पहुंचे थे। चोरों ने स्ट्रांग रूम का दरवाजा भी तोड़ दिया था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट और चोरों के छूटे हुए सामान को जांच के लिए एकत्र किया।


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो उसमें घटना की रिकॉर्डिंग ही नहीं हुई थी। प्रबंधक विजय यादव के मुताबिक, चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की बिजली सप्लाई काट दी। चोर लॉकर नहीं तोड़ सके, इस वजह से नकदी या कीमती सामान का नुकसान नहीं हुआ। सेक्टर-55 थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रीतपाल ने बताया कि चोर बैंक से कुछ ले जाने में सफल नहीं हो सके। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed