{"_id":"8cff4cc0453b43c3cb0acb704fc8b34f","slug":"robbers-looted-fortuner-car-while-taking-test-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट ली फॉर्च्यूनर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट ली फॉर्च्यूनर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टेस्ट ड्राइव करने के बहाने फरीदाबाद में मैग्पाई चौक के पास से दो बदमाशों ने एक फॉर्च्यूनर कार लूट ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एनएच-2 पर मैग्पाई चौक के पास फरीदाबाद कार बाजार के नाम से सेक्टर-सात निवासी राजेश अरोड़ा पुरानी कारों को बेचने का कारोबार करते हैं। उनके यहां जावेद सेल्समैन का काम करता है।
सोमवार शाम 4:30 बजे कार बाजार में दो लोग पहुंचे और उन्होंने गाड़ी खरीदने की बात कही। जावेद ने दोनों को गाड़ी दिखाना शुरू किया। दोनों ने वहां खड़ी फॉर्च्यूनर को पसंद किया और उसको खरीदने की बात की।
विज्ञापन
उन्होंने गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने को कहा, इस पर जावेद भी गाड़ी में बैठ गया। कुछ दूर जाने पर दूसरे व्यक्ति ने जावेद को कट्टा दिखाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
दोनों उसे सेक्टर-17 बाईपास पर ले गए और वहां पर उसका पर्स व मोबाइल फोन छीन लिया। बदमाशों ने उसको सेक्टर 14 मोड़ पर गाड़ी से उतार दिया और वहीं पर खड़ा रहने को कहा। बदमाशों के फरार होने पर जावेद ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सेक्टर-14 चौकी इंचार्ज आश्विनी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।