{"_id":"d8bef10cb3c2e61151785d93faccabb1","slug":"robbers-attacks-on-policeman-wife-and-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाले की पत्नी पर हमला, फिर भी नहीं दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाले की पत्नी पर हमला, फिर भी नहीं दर्ज हुआ केस
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 24 Feb 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में एसजीएम नगर क्षेत्र में रविवार सुबह कुछ लोगों ने एक पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसकी पत्नी व दो बच्चों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तीनों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हो सका है। नरेश कुमार यादव अपने परिवार के साथ एसजीएम नगर के ए-ब्लॉक की गली नंबर-1 में रहते हैं। वह सिरसा में पुलिस विभाग में तैनात हैं।
पढ़ें: कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी
विज्ञापन
इस समय मधुबन में उनकी ट्रेनिंग चल रही है। उनकी पत्नी सविता ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे वह अपनी बेटी अंजलि व बेटा हिमांशु के साथ घर पर थीं। हिमांशु घर के बाहर बाइक धो रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कुछ लोगों के साथ लाठी-डंडों व लोहे की सरिया लेकर आया और धमकाने लगा। यह देखकर वह घर के अंदर चली गई।
पढ़ें: सोते रह गए इंजीनियर, चोर लूट ले गए घर
लेकिन हमलावर लाठी-डंडों से गेट तोड़कर अंदर घुस आए और घर का सामान तोड़ने लगे। जब विरोध किया तो उन पर भी हमला कर दिया। बाद में उसकी दूसरी बेटी मनीषा आई और तीनों को अस्पताल पहुंचाया।