{"_id":"5790ed2d4f1c1b347fc4ce09","slug":"robbed-and-shot-the-soldier-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता पूछने के बहाने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फौजी को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पता पूछने के बहाने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने फौजी को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी से घर जा रहे फौजी मनीष कुमार से पता पूछने के बहाने स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और लूट लिया। फौजी ने विरोध किया तो हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावर छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल को दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सेना में नायक पर तैनात मनीष कुमार सीमा स्थित गुड़गांव के सिरमथला गांव में रहते हैं। पंजाब में तैनात मनीष का तबादला किसी दूसरी यूनिट में हुआ है। तबादले से पहले मिलने वाली छुट्टी पर वह घर आए हुए हैं। बुधवार को उन्हें यूनिट पहुंचकर रिपोर्ट करनी थी।
विज्ञापन
वह सिरमथला गांव में रहने वाले अपने भाई को कैंटीन कार्ड देने के लिए मंगलवार रात को स्कूटी से गांव जा रहे थे। इसी दौरान सिकरौना के पास स्कॉर्पियो सवार छह-सात लोगों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, तब तक स्कॉर्पियो से उतरे तीन-चार लोगों ने उन्हें दबोच लिया और बाकी ने उनके कपड़ों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
फौजी होने की वजह से उन्होंने बदमाशों का खूब विरोध किया। उन्हें भारी पड़ते देख एक बदमाश ने गोली चला दी, जो उनकी टांग में लगी। इस दौरान बदमाश उनकी जेब में रखे छह हजार रुपये और कुछ कागजात निकालकर फरार हो गए। घायल मनीष ने सेक्टर-55 पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी सेना के अधिकारियों को देने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ सेक्टर-55 इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।