फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways workers angry over the death of the conductor

कंडक्टर की मौत से रोडवेज कर्मी नाराज, चक्का जाम किया

Fri, 02 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 02 Dec 2016 12:18 AM IST
सार

सुबह 10 बजे के बाद नहीं चल पाई एक भी बस
यात्री हुए परेशान, देर शाम तक जारी रहा धरना

विज्ञापन
Roadways workers angry over the death of the conductor
रोडवेज बस - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) में कार्यरत कंडक्टर की आकस्मिक मौत होने पर बृहस्पतिवार को हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो में चक्का जाम रहा। कर्मचारियों ने कंडक्टर की मौत का कारण आईएसबीटी में तैनात अधिकारियों द्वारा की गई बदसलूकी बताया।

विज्ञापन


आरोप है कि कंडक्टर के कपड़े उतरवाकर तीन बार तलाशी ली गई, जिससे उसे हार्टअटैक हो गया। चक्का जाम की वजह से शाम 5:30 बजे तक बस संचालन ठप रहा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9:30 बजे कंडक्टर सुंदर की मौत की खबर बस डिपो पहुंची।
विज्ञापन


खबर फैलते ही कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर करीब 9:50 बजे डिपो परिसर में धरना शुरू कर दिया। रोडवेज कर्मचारी नेता राजसिंह सौरोत, रामआसरे, जितेंद्र धनकड़, रविंद्र नागर, जयसिंह गिल, राजसिंह सौरोत, शहजाद खान, जयपाल राठी, सुरेश सिंह, रणवीर सिंह की अगुवाई में रोडवेज कर्मचारी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और रोडवेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रोडवेज ड्राइवर और कंडक्टर भी बसों को खड़ा कर धरने में शामिल हो गए। हालांकि तब तक डिपो से 20 बस चंडीगढ़, गुड़गांव सहित लंबी दूर के लिए रवाना हो चुकी थीं, लेकिन इसके बाद सभी बसें डिपो में खड़ी रहीं।

लोकल रूटों पर बस संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूपी रोडवेज, राजस्थान रोडवेज और डीटीसी की बसों में पैर रखने की जगह भी नहीं थी। यात्रियों को मेट्रो, ट्रेनों और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

हड़ताल की घोषणा होते ही रोडवेज कर्मचारियों ने तुरंत डिपो पर एकत्र होकर बसों को बंद करा दिया। उस समय प्रदेश के रोहतक, भिवानी, रेवाड़ी, सोहना जाने वाली बसों में यात्री बैठ रहे थे। कर्मचारियों ने बसों में बैठे सभी यात्रियों को बसों से नीचे उतार दिया।


11 लाख का हुआ नुकसान
बस सेवा की रफ्तार बृहस्पतिवार को थम गई। बल्लभगढ़ डिपो में 160 सिटी बसें तथा 180 सामान्य बसें हैं। इनमें से केवल 15 से 20 सामान्य बसें ही बृहस्पतिवार को चल सकीं। जबकि सभी सिटी बसें डिपो में ही खड़ी रहीं। बसों का चक्का जाम होने से रोडवेज को 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed