फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RML doctor with credit card information to cheat arrested

आरएमएल के डॉक्टर से क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर ठगने वाले गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
RML doctor with credit card information to cheat arrested
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और नई दिल्ली जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में केमिकल इंजीनियर व साइंस ग्रेजुएट को झारखंड से पकड़ा है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी मनीष राय (26) और सावन कुमार वर्मा (25) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो मनीष राय चैन्नई से बीटेक है, वहीं सावन कुमार साइंस ग्रेजुएट है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस को मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश है।अपराध शाखा संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि 21 जून को आरएमएल के हेड डिवीजन ऑफ पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी डॉक्टर दिनेश कुमार ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ एवेन्यू थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि उनके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताकर कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड ब्लॉक हो गया है। दुबारा चालू कराने के लिए आरोपी ने कार्ड की जानकारियां प्राप्त कर लीं। 

अनजान पर नजर रखने के लिए रखे थे लड़के

RML doctor with credit card information to cheat arrested
arrest - फोटो : demo

कुछ ही देर बाद डॉक्टर के मोबाइल का सिम कार्ड ब्लॉक हो गया। दिनेश ने तुरंत अपने बैंक में कॉल की, तब तक आरोपी उनके क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये पेटीएम से झारखंड के एसबीआई में ट्रांसफर कर चुके थे। दिनेश की शिकायत मिलते ही लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने छानबीन शुरू कर दी।

लोकल पुलिस और अपराध शाखा की टीम झारखंड पहुंची। वहां छानबीन के बाद 12 जुलाई को झारखंड के देवगढ़ के ग्रामीण इलाके से आरोपी सावन और मनीष को दबोच लिया गया। आरोपियों ने बताया कि देशभर के कई लोगों को इसी तरह ठगा है।

पुलिस की मानें तो पकड़े गए दोनों आरोपी बहुत चालाक थे। गांव में अनजान लोगों पर नजर रखने के लिए इन्होंने अपने लड़के रखे हुए थे। किसी अनजान के आने पर लड़के आरोपियों को सूचना दे देते थे और आरोपी वहां से फरार हो जाते थे, इसलिए पुलिस ने इनको पकड़ने का दूसरा तरीका अपनाया। 

पुलिस दूल्हा ढूंढने की बात कर गांव पहुंची। आरोपियों को शक नहीं हुआ और पुलिस ने इनको दबोच लिया। हालांकि मनीष के साथ ठगी में शामिल उसका अंकल विष्णु प्रताप उर्फ राजा फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed