{"_id":"6ff43700a4096783db602c3e2aa5479c","slug":"rifle-lawyer-beaten-by-soldiers-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों ने वकील को रायफल से पीटा, लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाहियों ने वकील को रायफल से पीटा, लूटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
राजनगर सिविल कोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता जगमोहन कसाना के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। अधिवक्ता ने बताया कि साहिबाबाद की राजेंद्रनगर चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने रविवार शाम उनकी कार में डंडा मारा, विरोध करने पर उन्हें रायफल से पीटा।
विज्ञापन
60 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली। एनकाउंटर में मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसएसपी से मिले और सिपाहियों की शिकायत की। एसएसपी ने दोनों आरोपी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
अधिवक्ता ने बताया कि छह जून की रात वह साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक मॉल के सामने खड़े थे। पीछे से आए दो सिपाहियों ने उनकी कार के शीशे पर डंडा मारा। परिचय देने पर सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
उनकी पीठ पर रायफल की बट से प्रहार किया, जिससे वे जख्मी हो गए। एसएसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी सिपाहियों अमित और राहुल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
मामले की जांच कराई जा रही है। दूसरी तरफ, एसओ साहिबाबाद हरदयाल यादव का कहना है कि अधिवक्ता नशे में थे। पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी कहासुनी हुई।