फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ride became the conductor shot dead by robbers looted.

सवारी बने लुटेरों ने कंडक्टर को गोली मारकर लूटा

Mon, 29 Jun 2015 02:04 PM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 29 Jun 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
Ride became the conductor shot dead by robbers looted.
गंगनहर पुलिस चौकी के पास शनिवार रात सवारी बनकर बैठे तीन बदमाशों ने चलती रोडवेज बस में कंडक्टर को गोली मारकर 18 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


सीने में गोली लगने से घायल कंडक्टर को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के वक्त बड़ौत डिपो की बस दिल्ली कश्मीरी गेट से 55 सवारी लेकर ऋषिकेश जा रही थी। वारदात से बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस चालक ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

बड़ौत डिपो में बागपत फतेहपुर पूठी गांव निवासी अनिल कुमार चालक हैं, जबकि मेरठ नगली गांव निवासी रेवती रमन कंडक्टर है।

अनिल ने बताया कि वह शनिवार रात दिल्ली कश्मीरी गेट से 45 सवारी लेकर ऋषिकेश के लिए चले थे। बस में दिल्ली से ही दो बदमाश सवार हो गए थे और उनका तीसरा साथी मोहननगर से बस में चढ़ा। तीनों ने ऋषिकेश तक की टिकट ली थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जैसे ही बस मुरादनगर गंगनहर से आगे निकली तीनों बदमाशों ने उनसे बस को अबूपुर गांव के पास रोकने को कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर लगा दिया और कंडक्टर से बैग छीनने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने कंडक्टर को सीने में गोली मार दी और उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में 18 हजार रुपये कैश था।

बदमाश सवारियों को गोली मारने की धमकी देकर कूदकर खेतों में भाग गए। सूचना पर पहुंची मुरादननगर पुलिस ने घायल कंडक्टर को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।  

यात्रियों में मची चीख पुकार
बस कंडक्टर को गोली लगने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई महिला सवारी गोली की आवाज सुनकर बेहोश हो गईं। रात भर जांच के कारण बस खड़ी रही और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने मेरठ डिपो की एक बस को रुकवाकर सवारियों को रवाना किया।


बस में लूटपाट की यह पहली वारदात नहीं

मुरादनगर गंगनहर के पास बस में लूट की यह पहली वारदात नहीं है। पांच वर्ष पहले भी बस में मेरठ के सोना व्यापारी से बदमाशों ने 45 लाख रुपये की लूट लिए थे और विरोध करने पर पुलिस कर्मी समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वजह से गंगनहर पर पुलिस चौकी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed