फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed: Klyugi son admitted he had hatched a plot to kill mother

खुलासा : कलयुगी बेटे ने कबूला, उसने ही रची थी मां की हत्या की साजिश

Sun, 12 Feb 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 12 Feb 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
Revealed: Klyugi son admitted he had hatched a plot to kill mother
demo pic - फोटो : अमर उजाला

शहर के वार्ड क्रंमांक-10 की जायदा विधवा जान मोहम्मद 45 वर्ष की शुक्रवार को की गई हत्या से पुलिस ने महज 24 घंटे में ही पर्दाफाश कर दिया है। थाना प्रभारी रतनलाल द्वारा मृतका के बेटे नसीम से पूछताछ करने पर पहली बार ही उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


बता दें कि शहर के वार्ड क्रमांक  दस में रहने वाली जायदा की शुक्रवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जायदा के भाई हसन पुत्र रुस्तम निवासी धनौता थाना सींकरी, जिला भरतपुर ने उसकी हत्या के मामले में जायदा के जेठ हारुन, जेठानी मैमूना एवं इनके बेटे वसीम के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हसन की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ-साथ जायदा के शव का पंचनामा अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में करवाकर शव उसके मायके वालों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रतनलाल हत्या के इस मामले में पूरी मेहनत के साथ जांच में जुट गए। उनको पता लगा कि जायदा की हत्या के समय पर घर पर जायदा और उसका बेटा नसीम ही थे। रतनलाल ने नसीम से पूछताछ करनी शुरू की तो उसने जायदा ही हत्या का राज उगल दिया। 

नसीम ने उनको बताया कि उसकी मां जायदा किसी रिश्तेदार के यहां जाने की जिद कर रही थी। इस पर वह अपनी मां को मना कर रहा था। उसकी मां ने जाने की ज्यादा जिद की तो उसने रोकना चाहा। जैसे ही नसीम अपनी मां को रोकने लगा तो उसकी मां ने उसके मुंह पर चांटा मार दिया।


इससे नसीम को गुस्सा आ गया और उसने जायदा की चुन्नी से उसका गला दबा दिया। उसको यह एहसास नहीं था कि इससे उसकी मां की मौत हो जाएगी।
पुलिस द्वारा हत्या के राज का खुलासा करने के बाद शहर के लोगों ने थाना प्रबंधक रतनलाल  की प्रशंशा करते हुए कहा कि शुक्र है उनकी मेहनत, लगन एवं इमानदारी की वजह से तीन बेकसूर प्राणी जेल जाने से बच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed