{"_id":"0092f3deae094b9a57a09b9b1546bd92","slug":"retired-cornel-charged-for-dowry-cozenage","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा बहू को भी नहीं छोड़ा लालची ससुरालियों ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा बहू को भी नहीं छोड़ा लालची ससुरालियों ने
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 22 Mar 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सेवानिवृत्त कर्नल के बेटे की विधवा बहू ने अपने ससुर समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ 50 लाख का दहेज मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया है कि ससुराल के लोग उसे रोजाना परेशान करते थे। कई बार उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पीड़िता के बयान के बाद सुशांतलोक थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: शीतला कॉलोनी मर्डर: आरोपियों को बचा रही है पुलिस
सेक्टर-53 में रहने वाली पीड़िता शर्मिला यादव ने सुशांतलोक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेना से रिटायर्ड कर्नल उनके ससुर समेत ससुराल पक्ष के लोग पिछले कई सालों से दहेज के 50 लाख मांग रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कई बार मारपीट भी की। पीड़िता ने ससुर दयानंद यादव, सास कमला यादव, ननद अनिता यादव और ननदोई अनिल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस विभाग की पूनम हुड्डा के मुताबिक पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन