{"_id":"06a60980ef64ca7d17e4f06747c425c1","slug":"retarded-teenager-rape-in-loni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि किशोरी से लोनी में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि किशोरी से लोनी में गैंगरेप
अमर उजाला, लोनी
Updated Wed, 28 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर अपैरल पार्क की खाली पड़ी एक फैक्ट्री में दो मजदूरों ने चौकीदार की मंदबुद्धि नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सेक्टर अपैरल पार्क कालोनी की एक फैक्ट्री में दंपति 14 वर्षीय मानसिक तौर पर कमजोर बेटी के साथ रहते हैं। सोमवार को दंपति अपने काम पर गए थे। जबकि उनकी बेटी फैक्ट्री में अकेली थी।
पास की फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवक पानी पीने के बहाने फैक्ट्री में पहुंचे। किशोरी को अकेला पाकर वह उसे फैक्ट्री में अंदर ले गए। दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
दोपहर को महिला के घर पहुंचने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई। देर शाम परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
ट्रॉनिका सिटी थाना एसओ शीलेश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। देर रात दबिश देकर आरोपियों बबलू और सिकंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
किशोरी को अक्सर करते थे परेशान
किशोरी की मां ने बताया कि दोनों मजदूर अक्सर पानी पीने के बहाने फैक्ट्री में जाकर उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। वह पूर्व में भी छेड़छाड़ का विरोध कर चुकी थी।
पुलिस से शिकायत न करने के कारण युवकों के हौसले बुलंद हो गए, जिसके चलते दोनों युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।