रेस्टोरेंट मैनेजर ने सपा नेता को जमकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली क्षेत्र के जगत फार्म में 23 सितंबर की रात सपा नेता के साथ एक रेस्टोरेंट के मैनेजर से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
दादरी के नई बस्ती निवासी सपा नेता अशोक भाटी 23 सितंबर की रात को जगत फार्म गए थे। वहां पिंडी सोया रेस्टोरेंट में उन्होंने खाने का आर्डर दे दिया। काफी देर बाद भी जब आर्डर नहीं आया तो सपा नेता ने रेस्टोरेंट कर्मचारी को जल्द खाना लाने के लिए कहा।
इस बात पर रेस्टोरेंट के मैनेजर अविनाश ने उनके साथ अभद्रता कर दी। वहां मौजूद कई बदमाश व कर्मचारियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
काफी जद्दोजहद के बाद बची जान
आसपास के लोग उन्हें बचाने पहुंचे तो रेस्टोरेंट मैनेजर और उसके साथियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। इसमें कई अन्य लोग भी घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे सपा नेता बच्चन भाटी और भगतराम चावड़ा ने किसी तरह अशोक को बचाने का प्रयास किया। इस पर मैनेजर ने उनकी गाड़ी की भी चाभी निकाल ली। काफी जद्दोजहद के बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाया जा सका और उसकी जान बचाई गई।
एसपी से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल
सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी डॉ। बृजेश कुमार सिंह से मिला और जांच अधिकारी नरेंद्र प्रसाद पर आरोपियों से सांठ गांठ करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों का पक्ष लेकर जांच की जा रही है। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होगी और आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई कराई जाएगी।
रास्ता पूछने के बहाने लूटी कार
कासना कोतवाली के अल्फा-वन की सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार रात एक युवक से रास्ता पूछने के बहाने बदमाश फॉर्चूनर कार लूट ले गए। बदमाशों ने युवक को तमंचा दिखाकर उससे गाड़ी लूट ली। पीड़ित ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
अल्फा-वन निवासी अर्जुन पाहुजा बृहस्पतिवार रात वह जिम करके करीब साढे़ 10 बजे घर के लिए लौट रहे थे। विश्वभारती चौराहे से अल्फा-वन की सर्विस रोड पर एक स्विफ्ट कार में सवार कुछ युवकों ने उनसे रास्ता पूछा। इस दौरान दो बदमाश नीचे उतरे और उन्हें तमंचा दिखकर जान से मारने की धमकी देते हुए फार्चूनर कार लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने अल्फा-वन कामर्शियल बेल्ट के पास कार को देखा और पीछा किया। ओम टावर वाले गोलचक्कर से कार अचानक ओझल हो गई। काफी देर तक पुलिस चक्कर काटती रही लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला।