फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   report against the builder

एसएसपी के निर्देश पर बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

Thu, 29 Dec 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
report against the builder
इमारतें - फोटो : अमर उजाला

फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित एक बिल्डर के खिलाफ कई लोगों ने मिलकर एसएसपी से धोखाधड़ी की शिकायत की गई है। जांच के बाद धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर-73 सर्फाबाद निवासी पुष्पा ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सेक्टर-63 में जीबीजी इंफ्राटेक बिल्डर ने सोसायटी बनाने का दावा किया था।

विज्ञापन


बुकिंग के रूप में साढ़े पांच लाख रुपये लिए थे, लेकिन दो साल बाद भी जिस जगह पर सोसायटी की साइट दिखाई गई थी, एक भी ईंट नहीं लगी है। कई माह से उन्होंने पैसे वापसी की मांग शुरू की तो बिल्डर मिल नहीं रहा।
विज्ञापन


इसी तरह इंदिरापुरम निवासी पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें सोसायटी में थ्री बीएचके फ्लैट देने के नाम पर 7 लाख 51 हजार रुपये लिए थे, लेकिन अभी तक फ्लैट बनने तो दूर सोसायटी की साइट पर मिट्टी तक नहीं डली है। दोनों नेे सीओ-2 अरविंद यादव के समक्ष शिकायत दी। प्रथमदृष्टया मामला सही पाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोगों ने जीबीजी बिल्डर के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की थी। सोसायटी बनाने के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप है। उन्होंने आरोपी बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।- अरविंद यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed