{"_id":"98b34945765c375e62d4089b336b8bfa","slug":"refused-to-drink-alcohol-killed-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना किया तो पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मना किया तो पत्नी को मार डाला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 May 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम बांबे कालोनी में सोमवार देर शाम शराब पीने से मना करने पर शौराज ने अपनी पत्नी ऊषा देवी (30) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर लिया है। हत्यारोपी एमसीडी में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई अवधेश ने बताया कि शौराज और ऊषा की 12 साल पहले शादी हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। शौराज शराब पीने और जुआ खेलने का आदी बताया जाता है, जिसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। ऊषा उसे शराब पीने और जुआ खेलने से मना करती थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर उनका सोमवार को विवाद हुआ। गुस्से में शौराज ने चाकू से उस पर वार कर दिया। ऊषा ने बचने की कोशिश की, मगर फिर भी चाकू उसकी पीठ में जा घुसा। चीख पुकार सुनकर लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे जिला एमएमजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए हत्यारोपी शौराज का कहना है कि वह पत्नी से बहुत परेशान था। इतना तंग आ चुका था कि कोई और चारा नहीं बचा था।