{"_id":"8c074b2b76bb85ba424a183cf44a250a","slug":"rapiest-father-punished","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बेटी को बनाया था हवस का शिकार, उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बेटी को बनाया था हवस का शिकार, उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में नाबालिग बेटी से रेप के मामले में विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
रोहिणी जिला अदालत की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश इला रावत ने दोषी को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
पढ़ें: मां की अश्लील फोटो बनाकर बेटी को कर दिया ईमेल
अदालत ने पीड़िता को दो लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिल्ली सरकार को दिया है। दोषी मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला है और राजधानी में परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
कोर्ट ने इस तथ्य पर भी गौर किया कि पीड़िता की मां 2011 में अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद पीड़िता और भाई बहनों को केवल दोषी का ही सहारा था। अभियोजन के मुताबिक, मामला अगस्त 2012 का है।
विज्ञापन