फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   rape, Woman sent 9th student to accused

युवती ने आरोपियों तक पहुंचाई नौंवी की छात्रा, नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप

Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 14 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
rape, Woman sent 9th student to accused
- फोटो : डेमो फोटो

दोस्त के साथ दिल्ली घूमने गई एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया। किशोरी को आरोपियों के हवाले करने में उसकी एक परिचित युवती की भूमिका भी सामने आई है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सराय थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी नौवीं की छात्रा है।

किशोरी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती सूर्या विहार में रहने वाली नौकरीपेशा युवती से हो गई थी। 7 जुलाई को युवती के कहने पर वह स्कूल से भागकर उसके साथ घूमने दिल्ली गई थी। वहां युवती ने प्रवीण नाम के युवक को फोन कर बुलाया।

विज्ञापन

होटल के बाहर उसे छोड़ कर भाग गया

rape, Woman sent 9th student to accused
यौन उत्पीड़न

10 जुलाई को फिर युवती ने उसे घुमाने के बहाने मॉल बुलाया। वहां युवती ने किशोरी को प्रवीण के साथ दिल्ली घूमने भेज दिया। प्रवीण एक पार्क में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा, उसने विरोध किया तो होटल में ले गया।

यहां प्रवीण ने दुष्कर्म का प्रयास किया, तो उसने विरोध कर दिया। इस पर प्रवीण उसे होटल के बाहर छोड़कर भाग गया। शाम होने की वजह से डरी हुई किशोरी ने युवती को फोन कर मदद मांगी।

युवती ने उसे नोएडा सेक्टर-37 में रहने वाले ईशान के घर चले जाने को कहा। किशोरी वहां गई तो ईशान ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed