फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with woman in muradnagar ghaziabad

200 रुपए के लिए लूट ली महिला की इज्जत

Mon, 30 Jun 2014 04:15 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 04:15 PM IST
विज्ञापन
rape with woman in muradnagar ghaziabad

यूपी में बदायूं गैंगरेप कांड के बाद हुए बवाल के बावजूद हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं ऐसी वारदात सामने आ रही है।

विज्ञापन


गाजियाबाद के मुरादनगर की श्रमिक बस्ती में एक शादीशुदा व्यक्ति ने विकलांग महिला को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित दंपति आरोपी के घर 200 रुपये उधार लेने गए थे। आरोपी ने पीड़िता के पति को शराब लेने भेज दिया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। रविवार शाम पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

'पत्नी को लाओ तभी मिलेगा पैसे'

rape with woman in muradnagar ghaziabad

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने पति के साथ कूड़ा बीनकर परिवार पालती है। शुक्रवार दोपहर दो बजे श्रमिक बस्ती महेंद्रपुरी में पीड़िता का पति एक दुकानदार से दो सौ रुपये उधार मांगने गया था।

दुकानदार ने उससे कहा कि वह पैसे उसकी पत्नी की जमानत पर देगा। इस पर वह अपनी पत्नी को दुकानदार के पास ले आया। उसके बाद दुकानदार ने पति को सौ रुपये  निवाड़ी रोड से शराब लेने भेज दिया।

आरोप है कि पति के जाने के बाद दुकानदार ने विकलांग महिला को जबरन अपने कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

माता-पिता को बताई आपबीती

rape with woman in muradnagar ghaziabad

शराब लेने गया महिला का पति जब वापस लौटा तो पत्नी की हालत देखकर सन्न रह गया।

महिला के पति ने बताया कि घटना वाले दिन उसके माता-पिता गाजियाबाद किसी परिचित के यहां गए हुए थे। वे लोग रविवार को घर लौटे तो पीड़िता ने उनको आपबीती सुनाई।

परिजनों ने सारी घटना जानने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed