{"_id":"4c8b5083dbde59d18d78881d2848ccb6","slug":"rape-with-with-maid","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 महीने नौकरानी संग किया रेप फिर नौकरी से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 महीने नौकरानी संग किया रेप फिर नौकरी से निकाला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Feb 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के घरों में साफ-सफाई का कार्य करने वाली महिला ने अपने मालिक पर पांच महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने सोमवार देर रात इसकी शिकायत थाना सेक्टर-49 पुलिस से की है। महिला ने आरोप लगाया कि शिकायत करने की बात पर मालिक ने चार साथियों से धमकी भी दिलवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से बलिया निवासी महिला अपने बच्चों के साथ सेक्टर-44 के पास रहती है, जबकि उसका पति बलिया में रहता है। उसने सोमवार शाम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-44 के बी ब्लाक में पवन भाटिया का ऑफिस है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'पैर छूकर माफी मांग वरना गोली मार दूंगा'
ऑफिस में महिला साफ-सफाई का काम करती थी। आरोप है कि कुछ माह पहले पवन ने ऑफिस में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इसके बाद भी पिछले पांच माह से आरोपी लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। पिछले दिनों उसने महिला को नौकरी से निकाल दिया।
आरोप है कि दुष्कर्म की शिकायत देने पर आरोपी ने अपने कर्मचारी भुवनेश व अन्य लोगों से रिवाल्वर की नोक पर जान से मारने की धमकी दिलवाई।
पीड़ित ने सोमवार को इसकी शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है।