फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with two 9 years old girl in delhi

कन्या पूजन के बहाने ले जाकर लड़की से रेप

Tue, 31 Mar 2015 02:29 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rape with two 9 years old girl in delhi

पूर्वी के प्रीत विहार में रामनवमी के दिन एक युवक भोजन कराने के बहाने मासूम को कार में बिठाकर ले गया। आरोपी ने सूनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में मासूम को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रीत विहार में नौ साल की मासूम परिवार के साथ चित्रा विहार में रहती है। शनिवार को एक अज्ञात कार चालक चित्रा विहार पहुंचा। उसने मासूम के परिजनों से कहा कि वह रामनवमी पर कन्या पूजा करने के बाद भोजन कराने के लिए एक बच्ची को ले जाना चाहता है।
विज्ञापन


परिजनों ने मासूम को भेज दिया। सूनसान जगह पर आरोपी ने मासूम के साथ कार में ही दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मासूम को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन ले आई घर, भाई ने लूटी अस्मत

Rape with two 9 years old girl in delhi

दिल्ली के ही कृष्णा नगर इलाके में पड़ोस में रहने वाले लड़के ने सोते समय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को दबोच लिया है। फिलहाल उसकी सही उम्र की जांच की जा रही है।

कृष्णा नगर मामले में आरोपी मासूम के पड़ोस में ही रहता है। रविवार को आरोपी के माता-पिता दिल्ली से बाहर गए थे। उसकी बहन घर में अकेली थी। आरोपी भी बाहर घूमने गया हुआ था। इस बीच डर लगने की वजह से आरोपी की बहन पड़ोस में रहने वाली मासूम बच्ची को अपने साथ सुलाने के लिए उसके घर से ले आई।

इस बीच देर रात घर पहुंचे आरोपी ने मासूम को घर में पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की उम्र 18 साल के आसपास है। उसकी सही उम्र का पता लगाया जा रहा है।

पार्क में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Rape with two 9 years old girl in delhi

गुड़गांव में फिर एक मासूम को हैवानियत का शिकार बनाया गया। डीएलएफ क्षेत्र के चकरपुर गांव में रविवार देर रात पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। हैवानियत के बाद आरोपी उसे जान से मारने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर बच्ची को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता मूलरूप से  बिहार से ताल्लुक रखती है। पिछले कई साल से चकरपुर गांव में परिवार के साथ रहती है। उसके पिता ऑटो चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार को पीड़िता के रिश्ते में चाचा के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसमें शरीक होने के लिए वह परिवार के साथ आई थी। रात करीब नौ बजे वह गायब हो गई। घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
देर रात पुलिस और परिजनों ने छानबीन शुरू कर दी। रात करीब 10:00 बजे डीटी मेगा मॉल के सामने पार्क में एक युवक बच्ची को गोद में लेकर बैठा दिखा।

जब पुलिस वहां पहुंची तो वह बच्ची को लेकर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक उस वक्त बच्ची की हालत बेहद खराब थी। पुलिस ने बच्ची को तुरंत सिविल अस्पताल इलाज के लिए भेजा। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

डीएलएफ फेज-एक थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की पहचान बिहार निवासी शर्मा यादव (32) के रूप में हुई है। वह पिछले कई सालों से बहादुरगढ़ में पेंटर का काम करता है और काम की तलाश में गुड़गांव आया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे जान से मारने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ डीएलएफ फेज-एक थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पोस्को एक्ट, एससी/एसटी एक्ट के अलावा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

दो ऑपरेशन हुए
सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की गंभीर दशा को देखते हुए डॉक्टरों ने उसके दो बड़े ऑपरेशन किये। इसके बाद उसकी हालत में सुधार है। परिजनों के मुताबिक अब वह थोड़ी बहुत बात करने की स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed