फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with minor in delhi new ashok nagar

बाइक में घुमाने के नाम पर नाबालिग से रेप

Sat, 08 Mar 2014 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Mar 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
rape with minor in delhi new ashok nagar

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में पड़ोस में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ओरैया से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उसकी पहचान राज(23) के रूप में हुई है। युवक दिल्ली में मोबाइल का सिम बेचता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी सपरिवार न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। गत 28 फरवरी को उसके परिवार वाले छात्रा को लेकर थाने पहुंचे। उन लोगों ने पड़ोस में रहने वाले राज नाम के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कर दिया रेप
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में पीड़िता ने बताया कि राज उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर बिठाकर चिल्ला इलाके में एक मकान पर ले गया। जहां राज ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसके बाद वह वापस बाइक  से उसे अपने घर के पास छोड़ दिया और यह बात किसी को नहीं बताने के लिए कहा। लेकिन किशोरी ने सारी बात अपने परिजनों को बता दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

इसे भी पढ़े: जीजा की हत्या के बाद दीदी की ली मदद और...

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राज मूलत: ओरैया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर दबिश दी। जहां उसके परिजनों ने राज के दिल्ली में होने की बात कही। दिल्ली पुलिस वहां से वापस आ गई।

इस बीच पुलिस को पता चला कि राज ओरैया में बीकॉम का पेपर देने गया है। इस सूचना पर पुलिस वहां पहुंचकर राज को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed