फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with minor girl in gurgaon

'आज सुहागरात मनाते हैं, कल शादी करेंगे'

Sat, 03 May 2014 04:59 AM IST
Updated Sat, 03 May 2014 04:59 AM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in gurgaon

प्रेमी की बात पर भरोसा करके घर वालों से झूठ बोलकर घर से बाहर निकलना एक लड़की को इतना मंहगा पड़ा कि उसकी इज्जत लुट गई।

विज्ञापन


जिस प्रेमी ने उसे शादी करना का सपना दिखाया था उसी ने शहर से बाहर ले जाकर उसके साथ रेप किया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब देरशाम लड़की ने फोन करके घर वालों को अपनी आप बीती सुनाई। लड़की के साथ ऐसी घटना सुनकर घरवाले भी सन्न रह गए।

झूठ बोलकर बनाया शारीरिक संबंध

rape with minor girl in gurgaon

गुड़गांव पुलिस को दिए बयान में सेक्ट 31 में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के बवाना निवासी अमित के साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था।

दो दिन पहले प्रेमी ने उसे शादी करने की बात कहते हुए घर से बुलाया तो वह घर पर मार्केट जाने की बात कहकर निकल गई।

इसके बाद आरोपी अमित और उसका दोस्त राहुल लड़की को गाड़ी में बैठाकर बहादुरगढ़ ले गए। वहां अमित ने उससे कहा कि कल हम शादी कर लेंगे लेकिन आज सुहागरात मनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन फिर करने लगा जबरदस्ती

rape with minor girl in gurgaon

अगले दिन जब वह दोबारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर देने लगा तो लड़की ने पहले शादी करने की बात कही। आरोप है कि उसने पीड़िता को कुछ दिनों में शादी कर लेने की बात करते हुए बहला-फुसला लिया।

प्रेमी की बातें सुनकर पीड़िता ने जब वापस गुड़गांव जाने की बात कही तो आरोपी उसे गाड़ी में बैठाकर ले आए और नजफगढ़ के पास बहाने से उसे गाड़ी से उतारकर फरार हो गए।

घटना के बाद देर शाम पीड़िता ने अपने परिजनों को फोन कर सारी सूचना दी।

विज्ञापन

दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ते हैं

rape with minor girl in gurgaon

पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद बृहस्पतिवार देर रात सेक्टर-40 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसमें बताया गया कि दोनों युवक दिल्ली के किसी कॉलेज में पढ़ाई करते हैं।

पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने रात को ही मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर उनकी खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed