फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with Medical College Professor in noida, Video Viral on social media

मेडिकल कॉलेज की महिला प्रोफेसर से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

Sat, 13 Jan 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Rape with Medical College Professor in noida, Video Viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाली महिला प्रोफेसर को शादी का झांसा देकर नोएडा में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला प्रोफेसर का आरोपी दोस्त अमेरिका में नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि उसके दोस्त शुभम वर्मा ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली है और यूपी के एक मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है। उसका आरोपी दोस्त शुभम वर्मा भी राजस्थान का रहने वाला है और इन दिनों अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। तभी से इनका प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन


पिछले महीने शुभम 15 दिन के लिए भारत आया था। इस दौरान वह नोएडा में रहने वाली अपनी बहन से भी मिलने आया था। शुभम ने महिला प्रोफेसर को सगाई करने के बहाने 26 दिसंबर को नोएडा बुलाया था। उसने महिला प्रोफेसर का सेक्टर-26 के एक गेस्ट हाउस में रुकने का इंतजाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने शादी से किया इंकार

Rape with Medical College Professor in noida, Video Viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर

​आरोप है कि इसी गेस्ट हाउस में युवक ने प्रोफेसर के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने अपने मोबाइल फोन से महिला प्रोफेसर की अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। 

महिला प्रोफेसर का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वह फिलहाल अमेरिका लौट चुका है। मामले में अब महिला प्रोफेसर ने अपने दोस्त शुभम वर्मा के खिलाफ नोएडा के थाना सेक्टर-20 में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed