फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with maid in office

ऑफिस में काम कर रही नौकरानी पर मचली नीयत, रेप

Sun, 09 Mar 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Mar 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rape with maid in office

दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में एक 31 वर्षीय महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में साफ-सफाई का काम करती है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें: बाइक में घुमाने के नाम पर नाबालिग से रेप
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता, पति और दो बच्चों के साथ सब्जी मंडी इलाके में रहती है। शुक्रवार रात पीड़िता अपने पति के साथ केएन काटजू मार्ग थाने में पहुंची और प्रॉपर्टी डीलर गुलशन (54) के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम को रोहिणी स्थित प्रॉपटी डीलर के कार्यालय में साफ-सफाई का काम कर रही थी। इसी दौरान गुलशन ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह भागकर वह अपने घर पहुंची और पति को सारी बातें बताई।

पढ़ें: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर कर दिया रेप

पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार गुलशन का डीएलएफ में कार्यालय है। हाल में ही सेक्टर-16 रोहिणी में उसने अपना कार्यालय खोला था। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस की टीम दिल्ली के अलावा गुड़गांव में भी दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed