{"_id":"5936cab34f1c1b821c9c8a6f","slug":"rape-with-girl-by-making-objectionable-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की दी धमकी, फिर किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की दी धमकी, फिर किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूप नगर इलाके में एक युवती ने युवक पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती अपने परिजनों के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहती है। वह एक निजी कंपनी में काम करती है। युवती से अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी दोस्ती नरेंद्र नाम के युवक से हुई। दोनों प्यार करने लगे। आरोप है कि नरेंद्र ने उसे शादी का आश्वासन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
युवती ने आरोपी पर शादी का दवाब बनाया तो आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे लगातार दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपने परिजनों को बतायी। परिजन उसे लेकर स्वरूप नगर थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।