फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with a woman by her friend.

शादी के लिए लड़का देखने गई महिला से दुष्कर्म!

Fri, 31 Oct 2014 02:35 PM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
rape with a woman by her friend.

गाजियाबाद में दिल्ली की रहने वाली तलाकशुदा महिला ने श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने परिजनों से मिलवाने के लिए उसे अपने घर बुलाया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिल्ली के यमुना विहार निवासी महिला का कुछ साल पहले तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ यमुना विहार में रह रही थी। महिला की मौसी की बेटी ने दोबारा शादी के लिए उसे अपने एक मुंहबोले भाई से दिल्ली में मिलवाया था।
विज्ञापन


युवक ने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसे अपने परिजनों से मिलने के लिए श्यामपार्क एक्सटेंशन स्थित अपने घर में बुलाया।

मिलने गई थी युवक के घर

rape with a woman by her friend.

महिला के अनुसार बुधवार सुबह वह युवक के घर आई थी। इस दौरान एक महिला भी वहां मौजूद थी जिसे युवक ने अपनी भाभी बताया। कुछ देर बाद वह चली गई तो युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

युवती घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बुधवार देर शाम परिजनों ने साहिबाबाद पुलिस को मामले की शिकायत दी।

एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed