{"_id":"6bb610d20eb0ae08c84b424ac6d378d9","slug":"rape-with-42-years-old-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 साल की महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
42 साल की महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई। हैवानियत पर उतरे एक युवक ने अपने से दोगुनी उम्र की महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोप है कि 5 मार्च को युवक ने महिला को किसी बहाने से अपने घर बुलाया और वहां उसे बंधक बनाकर घिनौनी हरकत की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:ICU से जनरल वार्ड में ट्रांसफर किया तो लगा ली फांसी
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय पीड़िता पटेल नगर में अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती है। वह एक अस्पताल में काम करती है।
उसके साथ ही 21 वर्षीय संजय भी काम करता है। पुलिस के अनुसार महिला ने 12 मार्च को संजय पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।