{"_id":"f46d538ced31e5e7397b2993e378082c","slug":"rape-with-14-years-old-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाना पड़ा भारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाना पड़ा भारी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Mar 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चौदह वर्षीय प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दुष्कर्म का दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
अदालत ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता की सहमति से संबंध बनाए थे, लेकिन तब भी वह दुष्कर्म का दोषी है। किशोरी की अनुमति की कोई अहमियत नहीं है।
पढ़ें: घुमाने के बहाने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
डाबड़ी थाना पुलिस ने दिसंबर 2000 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी मूलरूप से बिहार के गया का रहने वाला है।
वह पीड़ित के घर किराये पर रहता था। द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने आरोपी सुरेंद्र पासवान को दोषी ठहराते हुए कहा कि उस समय लड़की की उम्र केवल 14 साल थी।
विज्ञापन
पढ़ें: 7वीं की छात्रा से सहपाठियों ने की रेप की कोशिश
इसलिए शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसकी अनुमति की कोई अहमियत नहीं है। हालांकि, अदालत ने आरोपी को अपहरण के आरोपों से बरी कर दिया है।