{"_id":"57166d8e4f1c1bf6468b4593","slug":"rape-of-ninth-student-in-delhi-by-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरा-धमकाकर ले गया आरोपी, नौवीं की छात्रा को अगवा कर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डरा-धमकाकर ले गया आरोपी, नौवीं की छात्रा को अगवा कर रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमापुरी इलाके में नौवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान कामिल (18) के रूप में हुई है। छात्रा का मेडिकल कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। सीमापुरी थाना पुलिस ने पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सपना (14)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सीमापुरी इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। इसके पड़ोस में कामिल नामक युवक रहता है। आरोप है कि मंगलवार सुबह सपना किसी काम से घर से बाहर निकली थी।
विज्ञापन
इस बीच कामिल उसे डरा-धमकाकर पास के शहीद नगर ले गया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता घर पहुंची और उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन