फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape charges on labour officer by lady officer

घर में घुसकर महिला अफसर से रेप की कोशिश

Tue, 20 May 2014 02:59 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 02:59 AM IST
विज्ञापन
rape charges on labour officer by lady officer

मुरादनगर के आयुध निर्माणी में कार्यरत एक महिला अफसर ने लेबर अफसर पर जबरन घर में घुसकर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से इसकी शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी निर्माणी अधिकारियों ने आरोपी अफसर पर कार्रवाई नहीं की।

वहीं, निर्माणी के जीएम का कहना है कि आरोपी का तबादला दिल्ली हो चुका है और उसे इस्टेट छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

रेप की कोशिश में फाड़ दिए कपड़े

rape charges on labour officer by lady officer

इस्टेट कालोनी निवासी आयुध निर्माणी में तैनात एक महिला अफसर ने बताया कि आरोपी लेबर अधिकारी उसे फोन करके परेशान करता था।

11 मई को वह अपने घर लौट रहीं थी तभी आरोपी अधिकारी उनके पीछे घर पर पहुंच गया। आरोपी ने जबरन घर में घुसकर महिला अधिकारी को दबोच लिया और उनके साथ रेप की कोशिश की।

इसी कोशिश में आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिए। इसी बीच महिला अधिकारी के परिचित का फोन आ गया और आरोपी बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पहुंच गया आरोपी!

rape charges on labour officer by lady officer

पीड़िता ने इसकी शिकायत पहले आयुध निर्माणी अधिकारियों से की। लेकिन कार्रवाई न होने पर सोमवार को एसएसपी से गुहार लगाई।

एसएसपी ने मुरादनगर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। उधर, निर्माणी के जीएम का कहना है कि आरोपी का दिल्ली तबादला हो गया है। महिला अफसर की शिकायत पर उसे इस्टेट छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed