पत्नी ने 'जज' पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी गुड़गांव में जज का वेश धारण कर लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुके आरोपी आशीष बिशभनोई उर्फ आशीष सेन के केस में अब नया मोड़ आ गया है।
चार साल तक उसके साथ रह चुकी दूसरी पत्नी ने उस पर दुष्कर्म, मारपीट समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत यह नौवां केस दर्ज हुआ है, लिहाजा आरोपी को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर दोबारा पूछताछ कर सकती है।
मूल रूप से हिसार का रहने वाला आशीष बिश्नोई उर्फ आशीष सेन पिछले महीने जब सुर्खियों में आया था जब एक महिला टीवी एंकर की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले कई सालों से गुड़गांव और हिसार में फर्जी जज बनकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ चुका है।
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, जिसमें सामने आया था कि उसने दो शादियां कर रखी थीं।
जबरदस्ती बनाए शारीरिक संबंध
नकली जज का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी के खिलाफ सेक्टर-56 थाना में सात लोगों ने धोखाधड़ी के केस दर्ज कराए जबकि अन्य मामले में उस पर साइबर एक्ट का मामला दर्ज किया गया। जिसमें सात मामलों में लोगों ने महिला को भी जज का साथ देने का आरोप लगाया था।
मंगलवार शाम को अचानक उसकी दूसरी पत्नी अपने अभिभावकों के साथ थाने पहुंच गई और उसने आरोप लगाया कि आशीष ने उसके साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने अपने बयान के कहा कि 2009 में शादी हुई थी। अब उसकी तीन साल की बेटी है।
डेढ़ साल पहले आरोपी की पहली पत्नी होने की बात पता चली तो कोर्ट में दायर हलफनामे के बाद भी वह उसके साथ रहते हुए जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
उसने फर्जी जज पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी आशीष के खिलाफ 323/494/376ए/376बी/506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।