फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape charge on DGM in delhi.

DGM ने सीनियर पद तैनात महिला से की छेड़छाड़

Sat, 30 Aug 2014 08:14 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
Rape charge on DGM in delhi.

दिल्ली के कार्यालयों में महिलाओं के शारीरिक शोषण व प्रताड़ित करने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब डीएमआरसी से जुड़ी गुजरात की प्राइवेट कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कंपनी में सीनियर पद पर तैनात महिला ने ही डीजीएम पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ चार महीने से छेड़छाड़ की जा रही है और मुंह खोलने पर धमकी दी जाती थी। शुक्रवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला नई दिल्ली जिले के तुगलक रोड थाने का है। वडोदरा की फेयरमेट्स केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मेट्रो से जुड़ी हुई है। कंपनी मेट्रो में वाटरप्रूफ केमिकल्स सप्लाई करती है। आसफ अली खान (40) इस कंपनी में डीजीएम के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी में ही सीनियर पद तैनात महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Rape charge on DGM in delhi.

इस कंपनी में सीनियर पद पर तैनात महिला ने तुगलक रोड थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह कंपनी में दो वर्ष से नौकरी कर रही है। आसफ अली खान मई से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

बुधवार को वह आसफ अली खान के साथ कंपनी के जंतर-मंतर ऑफिस से तुगलक रोड स्थित डीएमआरसी के कार्यालय ऑटो से जा रही थी। आरोप है कि ऑटो में उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी थी।

जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तोउसे गलत परिणाम भुगतने होंगे। उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। वह डर के चलते पिछले कई महीने से चुप थी।

महिला की शिकायत पर तुगलक रोड थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed