{"_id":"5506b16b30fd43d9174ae5db874d1135","slug":"rape-charge-on-delhi-metro-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती, लिव इन रिलेशनशिप और फिर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्ती, लिव इन रिलेशनशिप और फिर रेप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शकरपुर इलाके में 24 साल की एक युवती ने डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम जितेंद्र कुमार है। पीड़िता पिछले कुछ माह से जितेंद्र के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी।
विज्ञापन
अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा था। शकरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक सपना (बदला हुआ नाम) एक निजी कंपनी में नौकरी करती है।
कुछ माह पूर्व सपना की एक दोस्त के जरिए जितेंद्र से मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और बाद में जितेंद्र ने प्यार का इजहार करते हुए शादी का वादा किया।
विज्ञापन
जितेंद्र के कहने पर सपना ने कुछ माह पूर्व उसके डीएमआरसी, यमुना बैंक स्थित फ्लैट पर रहना शुरू कर दिया। सपना के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
पीड़िता ने जब भी जितेंद्र को अपने घर वालों से मिलवाने की बात की, आरोपी टालता रहा। पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने शादी से इंकार करना शुरू कर दिया।
जोर देने पर आरोपी सपना को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर सपना ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।