{"_id":"577aaacb4f1c1b6e697fa8cf","slug":"rape-case-lodged-statements-of-upturned-upturned-girl-extract-money-from-people-accused-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का केस दर्ज कराकर पलटी बयान से पलटी महिला, लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का केस दर्ज कराकर पलटी बयान से पलटी महिला, लोगों से पैसे ऐंठने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला पर लोगों को दुष्कर्म के झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगा है। आरोप है कि अलग-अलग नाम-पते से महिला कथित तौर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराकर आरोपियों के परिजन से समझौते के नाम पर पैसा ऐंठ लेती है।
विज्ञापन
इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दुष्कर्म मामले के आरोपी व्यक्ति के परिजन ने सोमवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक यादव से शिकायत की है। एसपीआरए ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। महिला का पति दिल्ली में उबर कैब चालक था और दुष्कर्म के मामले में आरोपी है।
विज्ञापन
पिछले दिनों इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में हल्द्वानी निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि पति से झगड़े के चलते उसे नौकरी की जरूरत थी। नौकरी के लिए उसे किसी ने बबली शर्मा से मिलवाया था। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जबकि वह सात माह की गर्भवती थी। अगले दिन उसने इकोटेक थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
जिसके आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी के परिजन ने अपनी तरफ से महिला के बारे में जानकारी की। आरोप है कि महिला इससे पहले दूसरे नाम और नोएडा के पते से मेडिकल स्टोर संचालक सतवीर शर्मा पर नौकरी के नाम पर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
बाद में महिला ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई थी। आरोप है कि दोनों मामलों में फोटो एक ही महिला का लगा है। आरोप है कि पीड़ित के परिजन इस मामले में जांच अधिकारी से मिलकर शिकायत की थी लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।