{"_id":"56f137764f1c1bbc56f14d24","slug":"rape-by-brother-in-law-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज पीड़िता ने जेठ पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज पीड़िता ने जेठ पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
पलवल में रहने वाली एक विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म करने और छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से दिसंबर 2015 में हुआ था।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही पति, सास, जेठ, जेठानी, ससुर, मौसी सास-ससुर दहेज की मांग कर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे मानसिक प्रताडना भी दी जाती।
विज्ञापन
अकेली पाकर जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। एसएचओ महिला थाना सुशीला ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन